वार्ड क्रमांक 34 के उपचुनाव से संबंधित भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

सिंगरौली- नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 मे होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह के नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भाजपा पार्षद श्रीमती रंजना सिंह पटेल की असमय मृत्यु हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था जिसमे अब उप चुनाव सम्पन्न होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी अपनी सीट पर पुन: विजय प्राप्त करने के लिये पूर्णतया आश्वस्त है। पार्टी ने उप चुनाव हेतु आगामी कार्ययोजना तय की है तथा पूरी चुनावी रणनीति के साथ मैदान मे उतर रही है।
पार्टी द्वारा यथाशीघ्र प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी तथा तय दिवस के पूर्व नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुनावी अभियान का शुभारंभ पार्टी द्वारा किया जाएगा। बैठक मे विषेश मतदान पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर स्वच्छ मतदाता सूची तैयार करने मे अपने शासकीय बी एल ओ की मदद हेतु निर्देश जारी किए गए।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह उपस्थित रहे।













