मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा और सहयोग का अनूठा उदाहरण: वोल्टास एवं लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित

सिंगरौली। वोल्टास लिमिटेड, निगाही एवं लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड के संयुक्त तत्वावधान तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सहयोग से 05 दिसम्बर को एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जिले के गंभीर रोगियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।

यह रक्तदान शिविर यूएमपीईएसएल वोल्टास कंपनी, निगाही (नवानगर थाना के पास) परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एस.डी. सिंह के नेतृत्व में तथा ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. डी. द्विवेदी एवं अतिरिक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एन. के. जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वोल्टास लिमिटेड की ओर से जिसो चेरियन (रीजनल मैनेजर), शिवेंद्र चंद्र वर्मा (इंचार्ज सेल्स एंड मार्केटिंग), प्रदीप शर्मा (इंचार्ज सेफ्टी एवं सीएसआर), प्रभाकर पाण्डेय (सर्विस इंजीनियर) एवं मो. अयूब अंसारी (कॉमर्शियल इंचार्ज) उपस्थित रहे।

लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड की ओर से लायन संजीव कोहली (कैबिनेट सेक्रेटरी), लायन गोपालजी श्रीवास्तव (जोन चेयर पर्सन), लायन नारायण दास साहू (उपाध्यक्ष प्रथम), लायन अमरेंद्र प्रताप सिंह (उपाध्यक्ष द्वितीय) एवं लायन संजीव कुमार (अध्यक्ष- लायंस क्लब सिंगरौली मंगलम) की गरिमामयी उपस्थिति रही।शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर, सिंगरौली के स्टाफ — हरिशंकर गुप्ता, जयप्रकाश दुबे, सुनीता शाह, सूरज प्रकाश सेन, शिवानी सिंह एवं प्रियंका दुबे का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है, इसलिए समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। सभी अतिथियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस जनसेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button