जिला कांग्रेस सिंगरौली में पत्रकार वार्ता आयोजित, 14 दिसंबर दिल्ली महारैली को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वार्ता का मुख्य विषय SIR में हुई गड़बड़ियों को उजागर करना तथा दिल्ली में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली’ की तैयारियों की जानकारी साझा करना रहा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि इस बार लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ़ सिंगरौली से भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे और आवाज़ बुलंद करेंगे।
शहर अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों से चर्चा करते कहा कि-SIR में जो भारी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं, वह जनहित के साथ सीधी धोखाधड़ी है। कांग्रेस पार्टी शुरू से पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करती आई है, और आज हम उन्हीं मुद्दों को जनता के सामने ला रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी है।
14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ़ देशव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप है। सिंगरौली शहर कांग्रेस बड़ी संख्या में दिल्ली पहुँचेगी और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को और मजबूत करेगी।
ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह ने कहा-गाँवों में SIR की गड़बड़ियों के कारण आम जनता परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों की हकीकत कोई छिपी नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और हर गलत नीतियों का विरोध करेगी।14 दिसंबर की दिल्ली महारैली में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता और महिलाएँ भी बड़ी संख्या में शामिल होंगी। यह लड़ाई लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा की है, और इसमें सिंगरौली की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।













