क्राइम न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

41 सीसी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चितरंगी पुलिस ने की कार्यवाही, परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी हुई जप्त

सिंगरौली-चितरंगी पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 सीसी कोडिन युक्त कोरेक्स/आनरेक्स सिरप और एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 87,995 रुपये बताई गई है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्व प्रिय सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चितरंगी राहुल सैयाम के निर्देशन में की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों में मिथिलेश कुमार गुर्जर, निवासी बगदरा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली तथा गंगा प्रसाद बैस, निवासी कुलकवार, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 41 सीसी कोडिन युक्त सिरप और बिना नंबर की काली रंग की TVS अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।

 

5 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बगदरा से चितरंगी की ओर अवैध कोरेक्स सिरप बिक्री के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी चितरंगी ने टीम गठित कर बगदरा वन विहार ढाबा के पास घेराबंदी की। संदेहास्पद मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी लेने पर बैग से 41 सीसी मादक पदार्थ कोडिन युक्त सिरप मिला।

 

पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 8, 21, 22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के आधार पर स्थानीय स्तर पर कोरेक्स खरीदने और बेचने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क को समाप्त किया जा सके।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि रमेश साकेत, मोहन पनाडिया, रमेश प्रसाद कोल, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, सुभाष पाल, राजेश मिश्रा, अमलेश सिंह, सुदर्शन चौहान और सर्वदानंद राय का सराहनीय योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button