मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने किया लोक अदालत शिविर का अवलोकन 

नगर निगम से संबंधित प्रकरणों का प्रभावी क्रियान्वन कर करे वसूली श्रीमती प्रधान

 

सिंगरौली -नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने नेशनल लोक अदालत में निगम द्वारा लगाए गए शिविर का अवलोकन किया।

आयुक्त श्रीमती प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए नगर निगम से संबंधित प्रकरणों का प्रभावी क्रियान्वन कर बकायेदारों से प्रभार वसूली करे। आयुक्त ने कहा है कि लोक अदालत में अधिकतम मामलों का निराकरण सुनिश्चित किया जाये। करदाताओं को बकाया कर, जल प्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार जमा करने के लिये प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने ने कहा कि लोक अदालत में आने वाले बकायदारों अवगत कराए कि शासन के प्रावधानों के तहत देय उन्हें करों एवं प्रभारों पर निर्धारित सीमा तक ब्याज एवं अर्थदंड (पेनाल्टी) में छूट प्रदान की जा सकेगी।

नेशनल लोक अदालत के दौरान कर एवं प्रभार वसूली को सुगम बनाने के लिए ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इस दौरान उन्होंने शिविर में करदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शिविर स्थल पर उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर लोक अदालत शिविर के आयोजन किए जाने की जानकारी, बकाया कर एवं शिविर स्थलों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पंजीयन काउंटर, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, सूचना प्रदर्शन आदि की भी जानकारी ली।इस दौरान नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर श्री आरपी वैश्य सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button