एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में संगम-50 कार्यक्रम के तहत विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना से सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में परियोजना के कर्मचारियों ने हिंदी कविताओं का सस्वर और भावपूर्ण पाठ किया, जिसे उपस्थित जनों ने बहुत सराहा। सभी श्रोताओं ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम का माहौल साहित्यिक रस से सराबोर हो गया।कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख श्री संजीब कुमार साहा ने विश्व हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन हेतु कर्मचारियों को प्रेरित किया और दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग का आह्वान किया।
महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए. के. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेडिकल सर्विसेज)विनोद कुमार भराली, मानव संसाधन प्रमुख सुश्री रुमा दे शर्मा सहित सभी यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और प्रसन्नतापूर्ण वातावरण में हुआ।इस अवसर पर सुश्री पूर्णिमा चतुर्वेदी, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) की एक कविता का वीडियो प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने अत्यधिक सराहा।यह कार्यक्रम साहित्यिक चेतना, सम्मान और आत्मीयता से ओत-प्रोत रहा, और सभी ने इस आयोजन को एक यादगार अनुभव के रूप में माना।













