मध्य प्रदेशसिंगरौली

शिक्षको को दी गई वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी

सिंगरौली – भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन विभाग के अंतर्गत 16 दिसम्बर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैढन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया !

कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल से उपस्थित जिला अधिकारी श्री धीरज गुप्ता, जिला प्रबंधक, श्री रंजीत कुमार, आर से टी निदेशक श्री विजय कुमार, एफएलसी श्री भूपेंद्र कुमार तिवारी द्वारा उपस्थित शिक्षको को वित्तीय साक्षरता के मूल स्तंभों बचत, बीमा, निवेश, पेंशन एवं डिजिटल बैंकिंग के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। शिविर के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन वैढन का योगदान सराहनीय रहा।

Author

Related Articles

Back to top button