मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्व. विजय प्रताप सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, सिंगरौली स्पोर्ट्स क्लब विजेता

सिंगरौली। झांपी पिपरा में आयोजित स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में सिंगरौली स्पोर्ट्स क्लब एंड फिटनेस सेंटर की टीम ने YK स्टूडेंट क्लब बंधा को हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए YK स्टूडेंट क्लब बंधा की टीम 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में सिंगरौली स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया।

फाइनल मुकाबले में सतना के बल्लेबाज रैना ने 39 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के दौरान देवसर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम सहित कई जनप्रतिनिधि व अतिथि मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक समिति, अंपायर, स्कोरर, कमेंटेटर और स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button