मध्य प्रदेशसिंगरौली

नौगढ़ प्रीमियर लीग NPL–26: सद्भावना क्लब दुधिचुआ सेमीफाइनल में

 

सिंगरौली-नौगढ़ प्रीमियर लीग (NPL) सीजन–26 का शुभारंभ 9 जनवरी से भव्य रूप से हुआ। टूर्नामेंट के तहत 14 जनवरी को खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सद्भावना क्लब दुधिचुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एयरपोर्ट क्लब खजुरी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

 

यह टूर्नामेंट वार्ड 45 नौगढ़ के पार्षद रामगोपाल पाल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अमित द्विवेदी (वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी), लक्ष्मण सिंह बैस (पूर्व पटवारी), विपिन द्विवेदी (स्वास्थ्य विभाग), हरेंद्र सिंह दुधिचुआ और राजेंद्र बैस उपस्थित रहे।

 

मैच का रोमांचक विवरण

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए एयरपोर्ट क्लब खजुरी ने 20 ओवर में 211 रन बनाए।

टीम की ओर से विशाल गुप्ता (58 रन), विद्या शूटर (45 रन) और कासु भाई (24 रन) ने शानदार योगदान दिया।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सद्भावना क्लब दुधिचुआ की शुरुआत मजबूत रही।

प्रिंस सेमरिया ने 44 रन और अजीत चौहान सीधी ने 74 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। सभी बल्लेबाजों के सहयोग से दुधिचुआ की टीम ने 17वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

इस शानदार प्रदर्शन के लिए अजीत चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर के संचालक कुलदीप सिंह बेस्ट द्वारा प्रदान किया गया।

 

सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

 

सद्भावना क्लब दुधिचुआ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी। इससे पहले वैढ़न बॉयज और सिंगरौली स्पोर्ट्स पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

 

संचालन में निभाई गई अहम भूमिका

 

कमेंट्री में आनंद बैस और विनय दुबे,

ऑनलाइन स्कोरिंग में अजय सोनी,

लाइव प्रसारण में संजय बैस,

और अंपायर की भूमिका में अजय सोनी एवं इतजोगी सिंह ने सराहनीय योगदान दिया।

 

आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक बिपिन मिश्रा सहित संजय बैस, इतजोगी सिंह, अखिलेश सिंह बैस, पप्पू बैस, राम गणेश बैस, शंकर बैस, राजा नापित, अरविंद नापित, नीरज शर्मा, प्रीतम सिंह, अखिलेश पाल, लवकुश नापित सहित अनेक कार्यकर्ताओं और नौगढ़ ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Author

Related Articles

Back to top button