
सिंगरौली/बैढ़न -कड़ाके की ठंड को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ बैढ़न सिटी द्वारा मानव सेवा के तहत सराहनीय पहल की गई। मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन एवं उपचार के दौरान जरूरतमंद मरीजों को कंबल वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से राहत प्रदान कर मरीजों को बेहतर देखभाल एवं सहारा देना रहा। लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना ही क्लब का प्रमुख लक्ष्य है और भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ बैढ़न सिटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी सहित वीरेन्द्र गुप्ता, एस.डी. सिंह, सजन अग्रवाल, डॉ. डी.के. मिश्रा, कामतानाथ केसरवानी, संजय ताम्रकार, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, बृजेश ‘डब्बू’ सोनी, इम्तियाज अहमद, पंकज शुक्ला एवं विवेक कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
मरीजों एवं उनके परिजनों ने लायंस क्लब के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।













