मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित

सिंगरौली: सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से फरियादी अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे। इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया। जिन मामलों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उनके लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा फरियादियों की काउंसलिंग की गई और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, और महिला थाना प्रभारी श्रीमती आराधना सिंह परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने बताया कि सिंगरौली पुलिस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और प्रभावी तरीके से करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि जनता के मुद्दों का सही समय पर समाधान किया जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button