मध्य प्रदेशसिंगरौली

रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा कंबल वितरण, मरीजों को ठंड से राहत

सिंगरौली-इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा विवेकानंद जयंती सप्ताह के अवसर पर मानव सेवा की एक सराहनीय पहल की गई। इस विशेष आयोजन के अंतर्गत मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों को ठंड से राहत प्रदान करने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए इस कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि मरीजों को घर लौटते समय ठंड से सुरक्षा मिल सके और उनकी सेहत पर नकारात्मक असर न पड़े।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, डॉ. डी.के. मिश्रा, जी.पी. सिंह, राजाराम केसरी, जितेन्द्र सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, बृजेश शुक्ला, मुकुल किशोर, शिरीन और जयप्रकाश दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस पहल को मरीजों और उनके परिजनों ने बेहद सराहा और रेड क्रॉस सोसायटी के इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Author

Related Articles

Back to top button