देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: हावड़ा मेल में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे और यात्रियों की तत्परता से टला बड़ा जोखिम

जबलपुर/कटनी।

मुंबई से कोलकाता जा रही ट्रेन नंबर 12322 हावड़ा मेल में एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में ही सुरक्षित बच्चे को जन्म देकर सभी को भावुक कर दिया। जैसे ही जबलपुर से रवाना होने के बाद महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई, ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यात्रियों और रेलवे स्टाफ की सूझबूझ से स्थिति संभाल ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय शांति कुमारी, अपने पति दिलीप कुमार के साथ मुंबई से बिहार के भभुआ रोड जा रही थीं। वे स्लीपर कोच एस-5 में यात्रा कर रही थीं। दर्द बढ़ते ही कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और टीटीई को सूचना दी गई। टीटीई ने फौरन कटनी रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया।

महिला यात्रियों की मदद से सुरक्षित प्रसव

डॉक्टर्स के पहुंचने से पहले ही सहयात्री महिलाओं की सहायता से शांति कुमारी ने चलती ट्रेन में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी, लेकिन महिला यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

कटनी स्टेशन पर तैनात रही मेडिकल टीम

शाम करीब 5 बजे जैसे ही ट्रेन कटनी स्टेशन पहुंची, रेलवे की मेडिकल टीम पूरी तैयारी के साथ मौजूद थी। मां और नवजात को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफल और सुरक्षित प्रसव के लिए रेलवे प्रशासन, मेडिकल टीम और मदद करने वाली महिला यात्रियों की चारों ओर सराहना हो रही है। शांति कुमारी के परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Author

Related Articles

Back to top button