मध्य प्रदेशसिंगरौली

जैविक खेती को बढ़ावा देने कृषि सखियों को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

सिंगरौली -जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम खैराही, विकासखंड वैद्यान में कृषि सखियों हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्व सहायता समूह की सदस्यों को जैविक खेती, मल्टी लेयर फार्मिंग एवं मल्चिंग तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समूह सदस्यों के खेतों में जाकर उन्हें प्रत्यक्ष रूप से खेती की उन्नत विधियों से रूबरू कराया गया।

यह कार्य आजीविका मिशन सिंगरौली द्वारा अडानी फाउंडेशन के सहयोग से कन्वर्जेंस मॉडल के तहत कराया जा रहा है, जिससे समूह सदस्यों को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ आजीविका संवर्धन का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जैविक खेती से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं और समूह सदस्य निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button