मध्य प्रदेशसिंगरौली

नौगढ़ प्रीमियर लीग: सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर टीम पहुंची फाइनल में

सिंगरौली। नौगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत 20 जनवरी को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर टीम ने वैढ़न बॉयज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का आयोजन वार्ड 45 नौगढ़ के पार्षद रामगोपाल पाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मैच के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सेमीफाइनल में सिंगरौली स्पोर्ट्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197 रन बनाए। सूरज तिवारी ने 41 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मनीष यादव ने 30 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैढ़न बॉयज टीम 69 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में प्रिंस वर्मा ने 4 और आनंद सिंह बाघ ने 3 विकेट लिए।
मैच के मैन ऑफ द मैच सूरज तिवारी रहे। फाइनल मुकाबला 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे खेला जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button