ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माजन मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक घायल

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया जिला अस्पताल, हालत में सुधार

सिंगरौली। माजन मोड़ के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गौरव कुमार शुक्ला, पिता दिनेश चंद शुक्ला, निवासी बैढ़न के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार के लिए भर्ती किया गया।

सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Author

Related Articles

Back to top button