बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का चार दिवसीय दौरा आज से

बैढ़न मेडिकल कॉलेज के व्हाइट कोट सेरेमनी और मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा में होंगी शामिल

सिंगरौली एवं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी सहभागिता

सिंगरौली, 27 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह का चार दिवसीय सिंगरौली एवं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का दौरा आज 27 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्रीमती सिंह 27 अक्टूबर की रात्रि 8:55 बजे भोपाल से ऊर्जाधानी एक्सप्रेस द्वारा रवाना होंगी। वे 28 से 30 अक्टूबर तक जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह 28 अक्टूबर को प्रातः 7:10 बजे बरगवां पहुंचेंगी तथा वहां से बैढ़न के लिए रवाना होंगी। दोपहर 1 बजे वे बैढ़न मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी। इसके पश्चात सायंकाल 6 बजे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ग्राम बसही, मड़िहान पहुंचकर श्री अम्बरीश सिंह द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सहभागिता करेंगी। इस दिन उनका रात्रि विश्राम चितरंगी में निर्धारित है।

राज्यमंत्री श्रीमती सिंह 29 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे चितरंगी से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे बैढ़न पहुंचेंगी। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी तथा रात्रि विश्राम बैढ़न में करेंगी।

दौरे के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को राज्यमंत्री प्रातः बैढ़न से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत सुलखान पहुंचेंगी, जहां वे मुख्यमंत्री जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे चितरंगी स्थित सामुदायिक भवन में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगी। उनका रात्रि विश्राम चितरंगी में निर्धारित है।

राज्यमंत्री के प्रवास के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली, सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button