बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित आवेदनों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश,

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय द्वारा शिविर के लिए चिन्हित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों तथा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण की कार्रवाई करें, ताकि शिविर के दौरान नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविर में ग्राम दरबारी, देवरी-1, गीर, पिडरिया, बगदराकला, बरहट, बरकुड़, चितरंगी, देवगांव, धरौलीकला, गडवानी, गांगी, खैरा, कुड़ैनिया, पोंडी-2, रजदहा, सुकहर, विजयपुर, शेरवा, दार, झरकटिया, खम्हनिया, कुड़ैनिया-2, मटिहनी, सूदा, सुलखानखुर्द एवं सुलखानकला के ग्रामीण शामिल होंगे। संबंधित ग्राम पंचायतों में शिविर की तिथि, स्थान एवं उद्देश्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकें तथा शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Author

Related Articles

Back to top button