होली मिलन समारोह में बालक शिवांश वर्मा की प्रतिभा चमकी, विधायक राजेंद्र मेश्राम को भेंट की सुंदर पेंटिंग

सिंगरौली। देवसर क्षेत्र के विधायक Rajendra Meshram के कार्यालय परसौना में आयोजित होली मिलन समारोह में एक होनहार बालक की प्रतिभा सबका ध्यान आकर्षित कर गई। परसौना निवासी बालक शिवांश वर्मा ने अपनी अद्भुत चित्रकला का प्रदर्शन करते हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav की संयुक्त रूप से बनाई गई सुंदर पेंटिंग भेंट की।
समारोह के दौरान शिवांश द्वारा बनाई गई इस आकर्षक पेंटिंग को देखकर विधायक सहित वहां मौजूद सभी लोग उसकी कला और रचनात्मकता से प्रभावित हुए। इतनी कम उम्र में शिवांश की प्रतिभा और मेहनत की सभी ने सराहना की।
विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि शिवांश वर्मा की कला वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने इस स्नेहपूर्ण उपहार के लिए शिवांश का हृदय से आभार व्यक्त किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि शिवांश जैसे प्रतिभाशाली बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आगे भी अपनी कला के माध्यम से निरंतर प्रगति करता रहे और जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।













