मोरवा विस्थापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर विस्थापितो को मुआवजा वितरण किया जाना करें सुनिश्चित – गौरव बैनल
सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु एनसीएल प्रबंधन ट्रन्सपोर्टरो के साथ संयुक्त बैठक कर भारी वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन किया जाना सुनिश्चित करें - श्री बैनल

सिंगरौली -कलेक्टर गौरव बैनल ने जयंत कोल माईन्स का निरीक्षण कर कोल उत्पादन एवं परिवहन आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोल उत्पादन के वार्षिक लक्ष्य की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात निर्देश दिए कि कोल माइंस को कोल उत्पादन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किए गए है उसको शत प्रतिशत प्राप्त करे। कलेक्टर द्वारा कोल माइंस से उत्पादि कोयले के ग्रेड के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। उन्होने निर्देश दिए कि कोल खनन के दौरान सभी सेफ्टी प्रोटोकाल का पालन कर वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
इसी तहर से ब्लास्टिंग के दौरान भी सभी निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जाए । कलेक्टर ने माइंनिग कार्य पूर्ण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षरण हेतु अधिक से अधिक प्लाटेशन करने के भी निर्देश दिये। उन्होने मोरवा विस्थापन के संबंध में निर्देश दिए कि विस्थापन प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर माइंनिग क्षेत्र के पास स्थित आवासो का मुआवजा वितरण कर माइंनिग प्रोजेक्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायें। सुनिश्चित करे कि माइंनिग क्षेत्र में कोई आवास न हो।
निरीक्षण के दौरान कोल परिवहन हेतु यातायात नियंत्रण तथा सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु कोल माइंस द्वारा किए जा रहे उपायो के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोयले का परिवहन निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार किया जायें।उन्होंने निर्देशित किया कि ई आक्सन के दौरान जिन ट्रन्सपोर्टरो को कोल परिवहन की अनुमति दी जाती है उनके ड्राईवर पूरी तरह से स्कील्ड रहे इसकी बारीकी से जॉच करे। साथ ही समय समय पर टीम बनाकर ड्राईवरो के जॉच कराये कि ट्रन्सपोर्टरो द्वारा कोल परिवहन अनस्कील्ड ड्राईवरो द्वारा तो नही कराया जा रहा है ।
इस संबंध में कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु एनसीएल प्रबंधन को ट्रन्सपोर्टरो के साथ संयुक्त बैठक कर भारी वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन किया जाने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, माईनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल,जीएम जयंत कोल माइंस दीपक सक्सेना उपस्थित रहे।













