ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
कन्या महाविद्यालय बैढ़न कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओ की दी गई महिलाओ से संबंधित विभिन्न अधिनियमो की जानकारी

सिंगरौली / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में शासकीय कन्या महाविद्यालय बैढ़न में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत छात्राओं को महिलाओं से संबंधित विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी गई, विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं की सहभागिता रही।
महाविद्यालय स्तरीय उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं तथा महिलाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री सिद्दीकी जी, सहायक प्राध्यापक श्री दिनेश कुमार सिंह “शम्भूरत्ना “ क्रीडा अधिकारी श्री उमाकांत सिंह, अन्य प्राध्यापकगण तथा महिला बाल विकास विभाग की टीम उपस्थित रहीं।













