भोपालमध्य प्रदेशरीवासिंगरौलीसीधी

गढ़वा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर भड़का जन आक्रोश,अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल।

Oplus_131072

बड़ी खबर……

थाना गढ़वा की फिर खुली पोल ।

तेज रफ्तार रेत माफिया का कहर मासूम साधना साकेत को ट्रैक्टर ने रौंदा,इलाज के दौरान मौत।

जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत

गढ़वा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर भड़का जन आक्रोश,अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल।

पूर्व विधायक श्री मती सरस्वती सिंह पहुंची थाना गढ़वा।

अभी लिखी जा रही रिपोर्ट।

सिंगरौली, 13 मार्च 2026।

जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया और परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

Oplus_131072

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र में रेत से लोड एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे मौजूद मासूम साधना साकेत को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायल बच्ची को उपचार के लिए उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गढ़वा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल खुलेआम चल रहा है।

Oplus_131072

रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिन-रात तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते रहते हैं,जिससे आम लोगों की जान खतरे में बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा गढ़वा थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुआ है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय रहते अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्ती की जाती,तो शायद यह मासूम आज जीवित होती। लोगों का कहना है कि रेत माफियाओं की मनमानी और प्रशासन की ढिलाई के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चितावल खुर्द क्षेत्र में भी रेत से जुड़े एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिसमें अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद अब क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर जिले में चल रहे अवैध रेत कारोबार और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुबह हुआ एक्सीडेंट कल होगा पीएम आखिर क्या होगी वजह।

महत्वपूर्ण सवाल यह है कि रेत तो सोन घड़ियाल अभ्यारण्य अंतर्गत  सोन नदी से लोड हो कर निकलती है फिर कहां सो रहे हैं सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के अधिकारी कर्मचारी ।

आए दिन हो रहे इन घटनाओं का आखिर कार जिम्मेदार कौन।

श्री मान सिंह चंदेल  स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी

Author

Related Articles

Back to top button