ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सीईओ जिला पंचायत ने की 265 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

सिंगरौली  / जिले के विभिन्न अंचलो से आयें हुयें 265 लोगो ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे को अपना आवेदन देते हुयें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। वही प्राप्त आवेदनो को निर्धारित समय सीमा के अंदर निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

जन सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत बरहपान से आए आवेदको द्वारा विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का आवेदन देते हुयें बताया कि आज तक हमारे गाव में विद्युत व्यवस्था नही हुई है जिसके कारण बच्चो की पढ़ाई के साथ ही कृशि कार्य प्रभावित हो रहा है गाव में विद्युतीकरण कराया जायें। वही ग्राम पंचायत अजगढ़ बैगा बस्ती के निवासियों ने सामूहिक रूप से तीन माह से जले ट्रन्सफार्मर को बदलवाने हेतु आवेदन दिया गया।
जन सुनवाई में पहुचे ग्राम हर्दी के निवासी आवेदक दिनेश कुमार ने नल जल योजना के माध्यम से पेयजल उलब्ध करायें जाने हेतु आवेदन दिया गया।

 

वही ग्राम पंचायत गोभा के निवासियो द्वारा सामूहिक रूप से सूरज सिंह गोड़ के घर के पास नवीन हैन्डपंम्प खनन कराये जाने की मांग की गई। तथा रामकृपाल यादव निवासी ग्राम दुधमनिया के द्वारा भी नवीन हैन्डपंम्प खनन कराये जाने की मांग की गई। इनके आलावा भी विस्थापन हु ए व्यक्तियों के द्वारा भी अपनी समस्याओ का आवेदन दिया गया। जन सुनवाई के दौरान कई आवेदनो का मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों से निराकरण कराया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, संजीव पाण्डेय सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button