बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सासन चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी, होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिंगरौली- कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सासन चौकी पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 3 किलो 298 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त गांजे और वाहन की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सासन चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से झोले में अवैध गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से सासन रिलायंस टाउनशिप रोड होते हुए ग्राम चाचर की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी शुरू कर दी।

बताया गया कि पुलिस टीम ने सासन रिलायंस टाउनशिप सिद्धीकला रोड के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस एवं साक्षियों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास रखे झोले से 3 किलो 298 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार बैस उर्फ बल्लू के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही होंडा मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button