श्री ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व गोरबी गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया, प्रसाद एवं लंगर का हुआ वितरण

सब राजन के राजा, तुम हो सब राजन के राजा, मना प्रकाश पर्व
पोल खोल सिंगरौली
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोरबी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व आज दिन रविवार को मनाया गया। गौरतलब है कि पूरे देश के गुरुद्वारों में या प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। प्रकाश पर्व के पूरे गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया। अखंड पाठ साहब शुक्रवार को रखा गया है।
इसके समाप्ति आज दिन रविवार की सुबह 9 बजे गुरुद्वारा साहिब में की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर आज दिन रविवार को सुबह कीर्तन करने के लिए बनारस गुरुबाग से आये रागी जत्था भाई रकम सिंह कीर्तन करने पहुंचे।
इस पावन अवसर के लिए भाई रकम सिंह द्वारा संगत को कीर्तन वाणी से निहाल कर दिया । इस दौरान सिख परंपराओं की सेवा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। सिखों के 5वें गुरु अर्जन देव ने 1604 में स्वर्ण मंदिर में पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया था। प्रकाश पर्व कार्यक्रम का कीर्तन तथा लंगर भारी बारिश के कारण गोरबी ग्राउंड के बगल में बने हॉल में किया गया ।
कीर्तन तथा अरदास का समापन दोपहर 3:30 बजे किया गया । जिसके बाद प्रसाद एवं लंगर गुरुद्वारा में आई समूह साध संगत को वितरित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी मोरवा गौरव पांडेय, सीडीओ सोनभद्र, जागृति अवस्थी आईएएस के साथ ही कमिटी के हरचरण सिंह, गुरुबचन सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, तेजिंदर सिंह, मनमोहन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।













