बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
डस्टर कार जप्त अवैध देशी-विदेशी शराब के साथ

महुआ गांव में घेराबंदी कर पुलिस ने 27 पेटी देशी-विदेशी शराब किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, निवास चौकी पुलिस की कार्रवाई
पोल खोल सिंगरौली
निवास पुलिस चौकी ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। आज एक डस्टर कार से 27 पेटी देशी-विदेशी अवैध शराब जप्त करने में सफलता हासिल की है। जप्त शराब एवं कार की कीमत करीब 10 लाख रूपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई महुआं गांव के जंगल मार्ग में पुलिस ने घेराबंदी कर की है। वही अन्य आरोपी भागने में सफल हो गये।
निवास पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह बघेल के अनुसार मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि एक डस्टर कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। जहां पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।
एसडीओपी गायत्री तिवारी के देखरेख में सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया एवं चौकी प्रभारी निवास के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई और महुआगांव में डस्टर कार वाहन क्रमांक यूपी 16 बीसी 3058 को घेराबंदी की गई है। कार को अपने कब्जे मेें लेते हुये तलाशी ली गई। जहां 27 पेटी देशी-विदेशी बरामद हुई।
जहां बाजार में उसकी कीमत 1 लाख 32 हजार रूपये से अधिक है। वही कार वाहन में सवार एशिएन सिंह पिता यदुवंत सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बैढ़न, मनीष कुमार पनिका पिता स्व. गोरेलाल पनिका उम्र 26 वर्ष निवासी तियरा को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई। आरोपियों ने चौकाने वाला रहस्यों का खुलासा किया है।
पुलिस ने अवैध शराब एवं कार को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट 34(2)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उनि प्रियंका सिंह बघेल चौकी प्रभारी निवास, प्रआर दीपक शिवहरे, आर प्रवीण पांडेय , सत्येंद्र पांडेय, मोहित सिंह, प्रभात दुबे, नीरज सिंह चौकी निगरी, प्रशांत केसरी साइबर सेल प्रआर ज्ञानेंद्र सिंह, महिला आर कमल दुबे, आरक्षक मंगलेश्वर सिंह, रविराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हथियारों से लैश रहते हैं शराब कारोबारी
सूत्र बताते हैं कि जिले में अवैध शराब कारोबार जोर पकड़ा हुआ है। देवसर, माड़ा के साथ-साथ बैढ़न क्षेत्र मेें जगह-जगह शराब की सप्लाई अवैध तरीके से की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि निवास क्षेत्र में पिछले वर्षो से उक्त कारोबारी अवैध शराब खपा रहे थे।
पुुलिस को इसकी भनक थी, लेकिन कारोबारी जाल में नही फंस रहे थे। चर्चाएं यहां तक है कि शराब कारोबारी दूसरे वाहन में सवार रहते हैं और उनके पास हथियार भी रहता है। निवास पुलिस ने जिस वक्त यह कार्रवाई की, उक्त डस्टर वाहन कार के पीछे दूसरा वाहन था।
कहीं से पता चलने पर वे लोग भाग खड़ा हुये। चर्चाएं यहां तक है कि उक्त शराब कहां से आ रही थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन था, उसकी खोजबीन भी तेज हो गई है और पुलिस के निशाने पर आ गया है। पुलिस ही अपने आप से सवाल कर रही है कि सवा सौ किलोमीटर दूर से यहां शराब कैसे पहुंच रही है













