एमपी बीजेपी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित: मोना सुस्तानी बनीं महामंत्री, सिंगरौली की सीमा जायसवाल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

भोपाल/सिंगरौली। मध्य प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नई टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सक्रिय महिला नेत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नई कार्यकारिणी में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।
कांग्रेस से आईं मोना सुस्तानी को बड़ा पद
इस कार्यकारिणी में सबसे चौंकाने वाला और अहम नाम मोना सुस्तानी का है। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं मोना सुस्तानी को भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में ‘प्रदेश महामंत्री’ का अहम दायित्व सौंपा गया है।
सिंगरौली को मिला प्रतिनिधित्व
इस नई टीम में विंध्य क्षेत्र और विशेषकर सिंगरौली जिले को भी तरजीह दी गई है। सिंगरौली की वरिष्ठ नेत्री सीमा जायसवाल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चे में हर्ष का माहौल है।
नई कार्यकारिणी की पूरी सूची इस प्रकार है:
प्रदेश उपाध्यक्ष:
नीलिमा शिंदे (ग्वालियर)
आशा गुप्ता (पन्ना)
माया पटेल (देवास)
शालिनी सरावगी (शहडोल)
एडवोकेट अंजना पटेल (बड़वानी)
विभा श्रीवास्तव (अशोकनगर)
डॉ. याकृति जाड़िया (सागर)
प्रदेश मंत्री:
सीमा जायसवाल (सिंगरौली)
शशि पटेल (मंडला)
खुशबू गुप्ता (ग्वालियर)
रीना दंडोतिया (मुरैना)
ममता मालवीय (बैतूल)
डॉ. अंजलि रायजादा (ग्वालियर)
चारुलता यादव (खंडवा)
प्रमिला यादव (उज्जैन)
कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभार:
कोषाध्यक्ष: निधि बंग (इंदौर)
सह-कोषाध्यक्ष: अर्चना अग्रवाल (जबलपुर), पूर्णिमा तिवारी (रीवा)
कार्यालय मंत्री: भावना सिंह (भोपाल)
सह-कार्यालय मंत्री: विमला तिवारी (भोपाल), ललिता पुर्तिया (नर्मदापुरम)
मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रभार:
मीडिया प्रभारी: हर्षा ठाकुर (खंडवा) | सह-प्रभारी: प्रियांशा उरमलिया (सतना)
सोशल मीडिया प्रभारी: स्मृति जैन (नरसिंहपुर) | सह-प्रभारी: सारिका उपाध्याय (ग्वालियर), एड. गायत्री सिंह ठाकुर (भोपाल)
आईटी प्रभारी: सुधा सुख्यानी (इंदौर) | सह-प्रभारी: रश्मि पांडेय (भोपाल), किरण भदौरिया (ग्वालियर)
नीति, शोध एवं प्रशिक्षण प्रभार:
नीति एवं शोध प्रभारी: डॉ. साक्षी भारद्वाज (भोपाल) | सह-प्रभारी: सुमन सिंह (सीधी), इंदु चौधरी (सागर)
प्रशिक्षण प्रभारी: शिवानी अडसपुरकर (इंदौर नगर) | सह-प्रभारी: डॉ. वंदना आर्य (नरसिंहपुर), चेतना शर्मा (शाजापुर)












