ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नम आंखों से दी गई बृजेश सोनी “डब्बू” को अंतिम विदाई

हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल

सिंगरौली :शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी, फैशन गोल्ड के नाम से प्रसिद्ध बृजेश सोनी उर्फ “डब्बू” को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई थी और हर वर्ग के लोग गमगीन नजर आए।

रविवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात निकली उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

अंतिम यात्रा हिर्रवाह गनियारी मुक्तिधाम पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजन, मित्रगण, व्यापारी वर्ग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि बृजेश सोनी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए लखनऊ गए हुए थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। देर रात उनका पार्थिव शरीर बैढ़न लाया गया।बृजेश सोनी “डब्बू” अपने मिलनसार स्वभाव, उदारता और समाज सेवा के लिए शहर में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन से शहर को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकाकुल जनसमुदाय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Author

Related Articles

Back to top button