मध्य प्रदेशसिंगरौली

ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

सिंगरौली- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन जिले के प्रमुख ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार सुबह से ही भक्त कतारों में लगकर मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं ने फल, फूल, नारियल और मिष्ठान अर्पित कर मां से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इस बार द्वितीया और तृतीया तिथि एक साथ पड़ने के कारण मंदिरों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ज्वालामुखी मेला सेवा समिति के स्वयंसेवकों और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की गईं, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button