मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रदेश कांग्रेस महासचिव कविता पाण्डेय का सिंगरौली दौरा कार्यक्रम जारी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं जिला कांग्रेस सिंगरौली प्रभारी कविता पाण्डेय का दो दिवसीय सिंगरौली दौरा कार्यक्रम घोषित किया गया है। वे 30 मार्च 2026 को सिंगरौली पहुंचकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों एवं कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्रीमती पाण्डेय प्रातः 9:30 बजे सिंगरौली आगमन करेंगी। इसके पश्चात सुबह 10 बजे बरगवां में नगर परिषद के वार्ड अध्यक्षों एवं बरगवां ब्लॉक अंतर्गत समस्त पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक सामुदायिक भवन, बरैनिया वार्ड क्रमांक 3, हाईवे रोड में आयोजित होगी।

इसके बाद प्रातः 11 बजे खुटार ब्लॉक में पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे बैढ़न स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
दोपहर 2:30 बजे बैढ़न में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित होगी, जबकि दोपहर 3 बजे जिला शहर किसान कांग्रेस द्वारा बिजली विभाग कार्यालय बैढ़न में आयोजित

धरना एवं घेराव कार्यक्रम में भी वे मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी। रात्रि विश्राम बैढ़न में रहेगा।
31 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे बैढ़न में बैढ़न, मोरवा, नवानगर, शासन एवं हिर्रवाह ब्लॉक अंतर्गत वार्ड एवं पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की पृथक बैठकें आयोजित होंगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बैढ़न में फ्रंटल, प्रकोष्ठ एवं विभाग अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button