ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

525.67 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक जनपद पंचायत भवन चितरंगी

राज्य मंत्री राधा सिंह ने किया भूमि पूजन, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

चितरंगी (सिंगरौली)।क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जनपद पंचायत चितरंगी के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह द्वारा किया गया। लगभग 525.67 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण का कार्य ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी आर एम एस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राधा सिंह ने बताया कि बैढ़न, चितरंगी और देवसर—तीनों जनपद पंचायत भवनों को एक साथ स्वीकृति मिलना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चितरंगी क्षेत्र में 100 शैय्या अस्पताल की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसका भूमि पूजन जल्द किया जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष शियादुलारी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, सदस्य कमलेन्द्र प्रताप सिंह, जगत सिंह एवं सुषमा सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आरईएस के कार्यपालन यंत्री मनोज बाथम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भरोसा दिलाया।

अधिकारियों की गैरहाजिरी पर मंत्री सख्त
कार्यक्रम के दौरान उपखंड प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अब यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या कभी भी सामने आ सकती है, ऐसे में अधिकारियों का मौजूद रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button