ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: जबलपुर से अयोध्या धाम के बीच चलेगी ‘समर स्पेशल’ ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

 

जबलपुर: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर-अयोध्या धाम जंक्शन-जबलपुर के बीच 13-13 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पूरी तरह से आरक्षित होगी जिसमें वातानुकूलित (AC), शयनयान (Sleeper) और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
गाड़ी की समय-सारणी (Schedule):

1. गाड़ी संख्या 01705 (जबलपुर से अयोध्या धाम):

अवधि: 21 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक (प्रत्येक मंगलवार)।

प्रस्थान: जबलपुर से शाम 19:40 बजे।

प्रमुख पड़ाव: सिहोरा (20:10), कटनी (21:20), मैहर (22:10), सतना (22:50), प्रयागराज छिवकी (02:15) और वाराणसी (07:05)।

आगमन: अगले दिन (बुधवार) सुबह 11:25 बजे अयोध्या धाम।

2. गाड़ी संख्या 01706 (अयोध्या धाम से जबलपुर):

अवधि: 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक (प्रत्येक बुधवार)।

प्रस्थान: अयोध्या धाम से दोपहर 13:30 बजे।

आगमन: अगले दिन (गुरुवार) सुबह 06:45 बजे जबलपुर।

कल से शुरू होगी बुकिंग

यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सूचना यह है कि इस स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) से शुरू हो जाएगी। यात्री रेलवे के आरक्षण केंद्रों या आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी टिकट बुक करा सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button