बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश
राज्यपाल श्री पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी मिले
भारत स्काउट्स एवं गाइड का बैज और स्कार्फ लगाया

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने लोकभवन में सोमवार को सौजन्य भेंट की। राज्यपाल से भेंट कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने उनको बैज लगाया और स्कार्फ पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राज्यपाल श्री पटेल से सौजन्य भेंट के कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त श्री अशोक अर्गल, राज्य आयुक्त वयस्क संसाधन रणनीतिक डॉ. अशोक कुमार भार्गव, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती उषा यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री गजराज सिंह और सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री सुशील बिल्लौरे उपस्थित थे।













