बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाले लापता 2 नाबालिग बालक, वाराणसी से सुरक्षित दस्तयाब

सिंगरौली। नवानगर पुलिस ने गुम हुए 2 नाबालिग बालकों को 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 331/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, निगाही क्षेत्र के रहने वाले 16 वर्षीय आदित्य वर्मा और संकल्प द्विवेदी के लापता होने की सूचना पर उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पतासाजी करते हुए दोनों बालकों को वाराणसी जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से खोज निकाला। इसके बाद उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नवानगर राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में की गई।
बालकों की दस्तयाबी में सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक अशोक प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button