ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई, डॉ. राजेश मिश्रा ने सुनीं समस्याएं

सिंगरौली। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सिंगरौली स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान सांसद ने नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से बात कर प्राथमिक स्तर पर निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने जनसुनवाई के आयोजन को आमजन के लिए राहतकारी पहल बताया।

Author

Related Articles

Back to top button