ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महुआ बिनने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सिंगरौली। जिले के माड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में महुआ बिनने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे वन विभाग की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूल बाई पिता जवाहिर, निवासी लल्ला बहरा, रोज की तरह जंगल में महुआ बिनने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बुरी तरह घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अखिल बंसल (वन पर क्षेत्राधिकार सिंगरौली) सहित माड़ा वन परिक्षेत्र के अधिकारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल महिला को जंगल से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल सिंगरौली पहुंचाया।

अस्पताल में महिला का इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।वन अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर आबादी की ओर आ जाते हैं, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button