ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद, डिलीवरी बॉय से मारपीट; FIR दर्ज

जूते का साइज छोटा होने पर पैसे वापसी को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

सिंगरौली।जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचनी में ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां पैसे वापसी की मांग को लेकर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जरहा निवासी 29 वर्षीय नागेंद्र शाह 26 अप्रैल को एक ऑनलाइन कंपनी का जूते का पार्सल लेकर कचनी गांव पहुंचे थे। उन्होंने पार्सल ग्राहक रविंद कुशवाहा को सौंपकर भुगतान प्राप्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जब नागेंद्र वापस लौट रहे थे, तभी नारायणदास कुशवाहा ने उन्हें रोककर जूते का साइज छोटा होने की बात कही और तत्काल पैसे वापस करने की मांग की। इस पर डिलीवरी बॉय ने कंपनी की नीति का हवाला देते हुए बताया कि रिफंड की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और मौके पर नकद राशि लौटाना संभव नहीं है।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट की स्थिति बन गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।घटना के बाद पीड़ित ने बैढ़न थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button