पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का हुआ निराकरण
एसपी मनीष खत्री ने सुनी शिकायतें, कई मामलों का मौके पर समाधान

सिंगरौली- जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 28 अप्रैल 2026 को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी मामलों में शीघ्र एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी काउंसलिंग भी कराई गई। पुलिस प्रशासन ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई आगे भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।













