ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

उत्कृष्ट सेवा पर निरीक्षक लाल प्रमोद सिंह को गृह मंत्रालय पदक

पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना की सराहना

सिंगरौली- सिंगरौली में पुलिस विभाग के निरीक्षक  लाल प्रमोद सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा 28 अप्रैल 2026 को विधिवत् पदक लगाकर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल कुमार पटेल तथा रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक लाल प्रमोद सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विभाग के अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करने का आह्वान किया।

पुलिस विभाग ने इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए निरीक्षक लाल प्रमोद सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Author

Related Articles

Back to top button