ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रीवा संभाग के आरएम नान ने किया जिले के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, अब तक 39 हजार क्विंटल से अधिक गेहूँ की खरीदी

सिंगरौली/रीवा संभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन नान पी.के परामूर्ति द्वारा आज सिंगरौली जिले के विभिन्न गेहूँ उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरएम ने नवानगर, वैढन एवं देवगवा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित केंद्र प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिले में गेहूँ उपार्जन की प्रगति की जानकारी देते हुए उपयुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 की स्थिति में जिले के कुल 48 केंद्रों में से 40 केंद्रों पर किसानों द्वारा गेहूँ का विक्रय शुरू कर दिया गया है। जिले के लिए कुल 22,000 मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक कुल 39,331 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है।

 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 11,278 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 4,269 किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है और 1,871 किसान सफलतापूर्वक अपनी उपज बेच चुके हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर पानी, छाया और बारदानों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। हालांकि अब तक खरीदे गए गेहूँ के परिवहन की मात्रा अभी शून्य है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी बारी और स्लॉट के अनुसार ही केंद्र पर आएँ ताकि उपार्जन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

Author

Related Articles

Back to top button