चितरंगी जगन्नाथ कॉलेज के विद्यार्थी प्रभारी प्राचार्य के रवैये से परेशान


चितरंगी जगन्नाथ कॉलेज के विद्यार्थी प्रभारी प्राचार्य के रवैये से परेशान

चितरंगी विकास खंड मे मुख्यालय पर संचालित जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चितरंगी मे अध्यंनरत विद्यार्थीओ ने प्रभारी प्राचार्य के रैवये और ब्यवहार से नाराज है की परा प्रभारी प्राचार्य द्वारा गलत और अपमानित शब्दों का उपयोग करके कॉलेज आदिवासी विद्यार्थिओ को भगा देते है कहते है की तुम लोग हरामी हो पैसा नही देते हो, छात्रवृति वाली, नही दोगे तब कॉलेज मे घुसने नही देंगे! इनके नारज रवैये से छात्र छात्राओं ने उपखण्ड अधिकारी से सामने जाकर गोहार लगाया की प्रभारी प्राचार्य द्वारा हम लोगो का परीक्षा और छात्रवृत फार्म नही भर रहे है जिससे हम आदिवासी विद्यार्थिओ का भविष्य बर्बाद हो रहा है और प्रभारी प्राचार्य जब से आये है तब से लगातार आदिवासिओ को उच्च शिक्षा से बंचित करने का लगातार प्रयास कर रहे है इसका आरोप लगातार विद्यार्थिओ द्वारा लगाया जा रहे है अब देखना है की इस पूरे मामले मे जिला प्रसाशन और उच्च शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करते हुए विद्यार्थिओ के भविष्य पर ध्यान देंगे की ऐसे हि गर्त मे जायेगा आदिवासी विद्यार्थिओ का भविष्य!!
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी













