डी.ए.वी. निगाही के छात्रों ने सी.बी.एस.ई. कक्षा 12 में शानदार सफलता हासिल की

सिंगरौली। सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली द्वारा कक्षा 12 का परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किया गया, जिसमें डी.ए.वी. निगाही विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया। इस वर्ष विद्यालय का क्यू.पी.आई. पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा और सभी छात्र अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।
विज्ञान वर्ग में साधना सिंह वैश ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि स्वाति यादव 87.8 और अनिकेत गुप्ता 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कॉमर्स वर्ग में साक्षी सिंह 86.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। सत्यम द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी ने क्रमशः 85.4 और 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य शैलेश सिंघल ने सभी छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी। डी.ए.वी. स्कूल्स एम.पी. जोन डी के ए.आर. ओ. अमिताभ श्रीवास्तव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एन.सी.एल. निगाही परियोजना के जी.एम. राजेन्द्र वर्मा ने छात्रों और शिक्षकों के अथक श्रम की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम की प्रेरणा दी। यह उपलब्धि सच्चे परिश्रम और लगन का प्रतिफल है।













