बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46% बढ़ोतरी, अप्रैल से लाभ

 

भोपाल,। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत इंक्रीमेंट करने का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग के अनुसार, इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के मासिक वेतन में 1,200 रुपए से लेकर 3,500 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। यह वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

राज्य में करीब ढाई लाख संविदा कर्मचारी और अधिकारी, जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग के संविदा इंजीनियर और तकनीकी स्टाफ शामिल हैं, इस वृद्धि का लाभ उठाएंगे। इसके अलावा, सभी जिलों के कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत और निकाय में कार्यरत संविदा स्टाफ भी इसमें शामिल हैं।

फाइनेंस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह इंक्रीमेंट उनके वर्तमान निश्चित वेतन में सीधे जोड़ा जाएगा और किसी भत्ते के रूप में नहीं मिलेगा। उदाहरण के लिए, 23,000 रुपए मासिक पाने वाले कर्मचारियों को 1,200 रुपए, 50,000 रुपए मासिक पाने वाले अधिकारियों को 2,230 रुपए और 80,000 रुपए मासिक वेतन पाने वाले अधिकारियों को 3,500 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

वित्त विभाग का कहना है कि यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित की गई है और कर्मचारियों के लिए खासा आर्थिक लाभ सुनिश्चित करेगी।

Author

Related Articles

Back to top button