पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से सुनी फरियादियों की समस्याएँ

सिंगरौली,। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष महत्व दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई गई और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, उप निरीक्षक श्रीमती चॉदनी सिंह (महिला थाना), उप निरीक्षक श्री स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।













