नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबी अवधि तक प्रधानमंत्री होने के कीर्तिमान पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सिंगरौली- विगत 10 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 4399 दिवस पूर्ण हुये हैं। इस उपलब्धि के साथ नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रत भारत के सबसे लंबी अवधि तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 4398 दिनो का था जिससे आगे निकल नरेन्द्र मोदी ने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने अपने प्रधानमंत्री के इस कीर्तिमान के स्थापित होने पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने 10 जून को विभिन्न देवालयों में प्रधानमंत्री की लंबी आयु,उत्तम स्वास्थ्य, राष्ट्र सेवा के सफल एवं यशस्वी भविष्य हेतु मंगलकामनाएं की। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं विधायक रामनिवास शाह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिर सेमरा बाबा स्थल पर उपस्थित रहकर भजन कीर्तन का आयोजन किया तथा क्षेत्र के वैभव, समृद्धि ओर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य ,सिंगरौली विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शाह ,वरिष्ठ नेता रमापति जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ,मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ,मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता , कमलेश वर्मा , नीरज पांडेय, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल ,रामकुमार सिंह ,राजेश तिवारी ,अरुण वैश्य ,सुरेंद्र चौरसिया ,अवधेश शाह ,मंडल के महामंत्री भगवान दास वर्मा ,मंडल मंत्री राजेंद्र नाई ,पार्षद प्रतिनिधि बाबुनंदन बंसल ,संयोजक अशीष रजक ,कृष्ण प्रसाद पाण्डेय ,इंद्रेश वर्मा ,दीपेश वैश्य,मोर्चा में मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश विश्वकर्मा ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रविंद शाह , एस सी मोर्चा में अध्यक्ष अविनाश वर्मा, वैढन मंडल में उपाध्यक्ष संजय दुबे ,महामंत्री जे,पी शाह , जयंत मंडल से देवंती गुप्ता , अनीता पाठक, युवा मोर्चा से आदित्य वर्मा,अभिषेक दुबे जी,बबलू दुबे,अनिल शाह ,अर्जुन शाह ,नीरज शाह ,उमेश शाह, बूथ अध्यक्ष संदीप शाह ,विजय तिवारी ,रामलखन प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।













