क्राइम न्यूज़देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भीषण सड़क हादसा: जलपाईगुड़ी में बस-ट्रक की टक्कर, 5 की मौत, 17 गंभीर घायल

 

जलपाईगुड़ी/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना मैनागुड़ी-दोमोहानी मार्ग पर उल्लादाबाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क फिसलनभरी हो गई थी। इसी दौरान उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय बस में 23 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना में घायल हुए 17 यात्रियों को उपचार के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बारिश और सड़क पर फिसलन को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button