बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी

सिंगरौली/ कलेक्टर सिंगरौली  गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चैरसिया एवं खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान वैध अभिवहन पास के बिना खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर चार वाहनों को जप्त किया गया। कार्रवाई में ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 एजे 5508 में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेत परिवहन करते तथा एक अन्य बिना नंबर ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर उन्हें भी जप्त किया गया। वहीं हाइवा क्रमांक एमपी 66जेड जे 6941 को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जप्ती की कार्रवाई की गई।

जप्त किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस थाना विंध्य नगर, पुलिस थाना मोरवा एवं पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button