ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

असंगठित श्रमिक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाएं

सिंगरौली / सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सिंगरौली द्वारा जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र असंगठित श्रमिक अंशदान कर योजना से जुड़ सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी को प्रतिमाह 3,000 रुपये की सुनिश्चित पेंशन प्रदान की जाती है। अंशदान की राशि आयु के अनुसार निर्धारित है तथा लाभार्थी द्वारा जमा की गई राशि के बराबर अंशदान केंद्र सरकार द्वारा भी किया जाता है।

योजना में प्रवेश करने वाले श्रमिकों के लिए मासिक अंशदान की राशि उनकी आयु के आधार पर 55 रुपये से 200 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक का असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना तथा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूर्ण करना आवश्यक है।सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सिंगरौली ने पात्र श्रमिकों से योजना में अधिक से अधिक पंजीयन कराने तथा वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस योजना का लाभ लेने की अपील की है। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए श्रमिक निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर अथवा सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सिंगरौली से संपर्क कर सकते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button