ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

सिंगरौली, / सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में जिले के स्कूलों में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक सोनी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बच्चों को समझाया कि नशा न केवल सोचने-समझने की शक्ति को कमजोर करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी तोड़ता है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान के बैनर तले उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button