किसान कांग्रेस सिंगरौली की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

सिंगरौली। जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली शहर में संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय के लिए जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियाँ की गई हैं। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने सिंगरौली जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी देते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पद
उपाध्यक्ष- रामसकल शर्मा(दुर्गापुर बिलौजी)
महासचिव- विनय दुबे (भकुआर), धर्मेन्द सिंह (मझौली), लालजी साकेत(परसौना)
सचिव- प्रेमसागर शर्मा (तेलाई), नरेश तिवारी (काजन), रामसिया साकेत (परसौना), मानप्रसाद शाह (अमझर ), संतोष दुबे(कुशमहरा) पंकज तिवारी (काजन)
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष
मोरवा- लोलर प्रसाद द्विवेदी (पड़री)
नवानगर- जीतेंद्र जायसवाल (दसौती)
वैढ़न- रामलल्लू कुशवाहा (कचनी)
सासन- रामसहाय पनिका (काम)
हिर्रवाह- सत्यनारायण वैश्य (हिर्रवाह)
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने बताया कि यह निर्णय किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से जिले में किसान कांग्रेस की सक्रियता बढ़ेगी और किसानों की समस्याओं के त्वरित निपटान में मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने सभी नए नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें।













